पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ली स्वच्छ परिसर एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ
छिंदवाड़ा
12-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” थीम के तहत इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान के दौरान सभी ने सामूहिक श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छता अपनाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम खासकलम ने किया तथा आभार प्रदर्शन राकेश कुमार कावरे ने किया। इस अवसर पर ओम कटकवार, श्रीमती शाइस्ता अंसारी, श्रीमती ममता बघेल, श्रीमती स्वाति चौरसिया, श्रीमती शैली कराड़े, कुमारी ज्योति कामडे सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।