Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला महिला कांग्रेस ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

जिला महिला कांग्रेस ने घोषित की जिला कार्यकारिणी
राजनीति
12-Oct-26
संगठन से जुड़ी महिला नेत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

छिन्दवाड़ा अपडेट

सोमवार 12 अक्टूबर को जिला महिला कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है। घोषित कार्यकारिणी में संगठन से जुड़ी महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे से चर्चा के उपरांत जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें श्रीमती रानू डेहरिया को जिला महिला कांग्रेस की संगठन महासचिव मनोनीत किया है। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती कहकशा मिर्जा, श्रीमती अरूणा तिलंते, श्रीमती नीरू चंदेल, श्रीमती अन्नू अरोरा व श्रीमती पिंकी बत्रा को जिम्मेदारी सौंपी है।

श्रीमती अकबरी मेंहगिया, श्रीमती चित्रा अंकित पांडे, श्रीमती संगीता ठाकुर, श्रीमती नंदा ठाकरे, श्रीमती धनुषिया मालवी, श्रीमती गीता विश्वकर्मा को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। श्रीमती गौरीकुंवर, स्मिता विश्वकर्मा, उमा डेहरिया, श्रीमती बबीता उइके, श्रीमती यास्मीन कुरैशी, श्रीमती सपना वर्मा, श्रीमती सरस्वती वर्मा, श्रीमती दुलारी मालवी, श्रीमती किरण मोहबे, श्रीमती प्रतिभा रानी ब्रहो व श्रीमती शोभा वर्मा को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

श्रीमती ज्योति राय को सोशल मीडिया का प्रभारी एवं श्रीमती रंजना परमार को सांस्कृतिक कार्य.प्रभारी नियुक्त किया गया है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार माना है।
Share News On