विश्वकर्मा जयंती पर रोशन हुआ पॉलीटेक्निक कॉलेज, विद्यार्थियों ने किया दीप प्रज्वलन
शिक्षा
17-Sep-26
सेवा संकल्प के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती
पॉलीटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रज्वलित किया आशीर्वाद का दीप”
छिंदवाड़ा। इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। संस्था के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, फिजिक्स लैब, इलेक्ट्रॉनिक्स लैब एवं ऑफिस इक्विपमेंट लैब में विभागीय प्रभारियों और विद्यार्थियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय भवन को रोशनी से सजाया गया। विद्यार्थियों ने श्रद्धा के साथ आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया। कंप्यूटर लैब, ऑफिस इक्विपमेंट लैब और डिजिटल लैब में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विश्वकर्मा पूजा में सहभागिता की।
कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार यादव, शासकीय पॉलीटेक्निक खिरसाडोह के प्राचार्य श्री एच.डी. पाटिल, एचओडी एवं टीपीओ श्री लीलेंद्र वासनिक, सीएसई विभागाध्यक्ष श्री राकेश कुमार कावरे, एमओएम विभागाध्यक्ष श्रीमती नीलम खासकलम, व्याख्याता, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार यादव ने विद्यार्थियों को नवाचार के साथ शासकीय संपदा की सुरक्षा एवं उचित देखभाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं एवं संस्थान में उपलब्ध उपकरण विद्यार्थियों के सीखने और कौशल विकास के महत्वपूर्ण संसाधन हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और देखभाल सभी की जिम्मेदारी है।
खिरसाडोह पॉलीटेक्निक के प्राचार्य श्री एच.डी. पाटिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही किसी संस्था की छवि को प्रदर्शित करते हैं। विद्यार्थियों का उत्साह संस्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं एवं शुभाशीष प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री ओम कटकवार, श्रीमती ममता बघेल, श्रीमती आकांक्षा बुनकर, श्रीमती शाइस्ता मंसूरी, श्रीमती स्वाती चौरसिया, श्री यश साहू, श्री राधेश्याम सनोडिया एवं श्रीमती शैली कराड़े सहित अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।