Home News Helpline Classified Jobs About Contact

उभेगांव में आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम में शामिल सांसद

उभेगांव में आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम में शामिल सांसद
खेल
17-Sep-26
प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पारंपरिक खेलों को मिल रहा महत्व : बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में प्राचीन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती का एक महत्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक सौष्ठव का प्रतीक रहा है। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती की एक अलग ही शान है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने उभेगांव में विशाल ईनामी दंगल छटमी अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम के दौरान कही।
सांसद बंटी विवेक साहू ने उभेगांव में आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम में शामिल होकर बलवीरों का उत्साह वर्धन कर इस ओजपूर्ण खेल का आनन्द लिया। रोमांच, उत्साह और वीरता से भरपूर इस मल्लयुद्ध के अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ दूरदराज से आए बलवीरों ने अपनी कला, दांवपेंचों का अनुपम प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने आमजनों के बीच ही जमीन पर बैठकर विशाल ईनामी दंगल का आनंद लिया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने दंगल के विजेताओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवी, संतोष पटेल, मंडल उपाध्यक्ष गेंदसिंह वानखेड़े, जनपद सदस्य राजकुमार अहिरवार, गोलू चौधरी, सरपंच सुनिता डेहरिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसिंह पटेल, उपाध्यक्ष बलवान पटेल, गोवर्धन पटेल, कमलेश पटेल, मंडल कोषाध्यक्ष बुद्धू पटेल, संतोष पटेल, सवितानंद पटेल, अतिथि गेंदसिंह वानखेड़े, सुनील डेहरिया, जितेन्द्र चौरे, सभापति गेंदसिंह पटेल, धनीराम पटेल, हरिचंद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!