Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भारतीय रेल्वे हम्माल मजदूर संघ ने मनाया राष्ट्रीय श्रम दिवस

भारतीय रेल्वे हम्माल मजदूर संघ ने मनाया राष्ट्रीय श्रम दिवस
छिंदवाड़ा
17-Sep-26
छिन्दवाड़ा

 भारतीय मजदूर संघ एवं जिला समिति एवं  के द्वारा रेल्वे गुड्स शेड रैंक पाइंट पर राष्ट्रीय श्रम दिवस का आयोजन किया गया। भारतीय मजदूर संघ की परंपरा के अनुसार विश्वकर्मा पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भारतीय मजदूर संघ का धैये गीत मानवता के लिये उषा की किरण जगाने का सामूहिक गायन किया गया उसके पश्चात् मंचस्थ सभी पदाधिकारियों का चंदन कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता श्री संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश श्रीवास्तव ,विभाग प्रमुख संजय शक्रवार ,जिला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ,श्री रवि मालवी सहमंत्री जिला समिति ,श्री गुरूचरण धुर्वे अध्यक्ष जनजाति सुरक्षा समिति ,श्री अश्विनी भट्ट जिला सचिव राज्य कर्मचारी संघ ,श्री शेखर पांडेय तहसील सचिव ,राज्य कर्मचारी संघ छिन्दवाड़ा ,श्री डोंगरे जी ,श्री सत्यदीप सोनी  भारतीय स्वर्ण रजत आभूषण निर्माण श्रमिक संघ मंचासीन रहे।

 आज के आयोजन की प्रस्ताविका संघ के पालक अधिकारी एवं अध्यक्ष शिव मालवी द्वारा रखी गयी तथा सभी उपस्थित श्रमिकों को संगठन में एकता बनाये रखने का आव्हान किया गया ,साथ ही कुछ विघहन संतोषी लोग अपने बीच में भ्रमण एवं छलवा करके संगठन को क्षति पहंुचाने की कोशिश कर रहे है ऐसे तत्वों से हमें सावधान होगा।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उपस्थित श्रमिक बंधुओं को राष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाऐं बधाई प्रेषित करते हुये यह बतलाया गया कि 17 अगस्त 2026 को देशभर  में भारतीय मजदूर संघ द्वारा किये गये आंदोलन के फलस्वरूप केन्द्र सरकार के द्वारा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार सुरक्षित करते हुये ई.पी.एफ. में अंशदान की कटौती के लिये मासिक वेतन की सीमा 15000 से बढ़ाकर 25000 रूपये कर दी गयी है ,भारतीय मजदूर संघ सरकार के इस निर्णय के स्वागत करता है और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करता है और श्रमिकों के हित में सामाजिक सुरक्षा के दायरे को व्यापक बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराता है। 

भारतीय मजदूर संघ उद्योग हित एवं श्रमिक हित को ध्यान में रखकर कार्य करता है रेल्वे हम्माल मजदूर संघ अपनी स्थापना के लगातार राष्ट्रीय श्रम दिवस एवं विश्वकर्मा पूजन का आयोजन कर रहा है यह निश्चित ही प्रसंशनीय कार्य है। भारतीय मजदूर संघ विश्वकर्मा जी को आदिशिल्पी मानता है और मेरा ऐसा आग्रह है कि भारतीय मजदूर संघ का हर पदाधिकारी 17 सितम्बर को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की मांग को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जावें इसके लिये भारतीय मजदूर संघ के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को अपने मोबाइल के माध्यम से अपने सभी मित्रगण ,जनप्रतिनिधि एवं भारत सरकार के मंत्रियों को यह मांग आगामी 17 सितम्बर 2027 तक लगातार प्रचारित एवं प्रसारित करना चाहिये। पुराणिक कथाओं में आये समाज हित मंे उनके द्वारा किये गये त्याग को नमन् करता है महर्षि दधीचि के अस्थि दान से बनाये गये बज्र को देवताओं को समर्पित कर अपने आतातायी पुत्र भृत्ताशुर के संहार के लिये प्रदत्त किया ताकि समाज में शांति एवं सौहार्द्र का वातावरण बन सकें।

 भारतीय मजदूर संघ द्वारा रेल्वे हम्माल मजदूर संघ के द्वारा उठाई गयी विभिन्न समस्याओं का लगातार निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है तथा भारतीय मजदूर संघ यह प्रयास कर रहा है कि  सभी हम्माल भाईयों को सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन के ई.पी.एफ.के दायरे में लगाया जाये ,साथ ही संघ स्तर पर ही समूह बीमा योजना एवं सामूहिक उपादान की सुविधा का लाभ मिल सकें इस दिशा में भी सतत एवं सकारात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है । कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री रामजी के द्वारा किया एवं एक बार पुनः सफल आयोजन रेल्वे हम्माल मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बहुत -बहुत बधाई दी । 
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!