Home News Helpline Classified Jobs About Contact

किसानों और युवाओं के मुद्दों पर चौरई व बिछुआ में कांग्रेस में चिंतन

किसानों और युवाओं के मुद्दों पर चौरई व बिछुआ में कांग्रेस में चिंतन
राजनीति
18-Sep-26
छिन्दवाड़ा

किसान और युवाओं के मुद्दों को लेकर चौरई व बिछुआ ब्लॉक में कांग्रेस व किसान कांग्रेस की आवश्यक बैठक क्षेत्रीय विधायक सुजीत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक श्री चौधरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार की गलत नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने किसान कांग्रेस संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया और गांव-गांव तक किसान कांग्रेस का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी  के इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के साथ ही किसानों व छात्राओं ने अपनी बात रखी।

बैठक में रामकृष्ण माटे, छबील सिंह ठाकुर, इंद्रपाल पटेल, शैलेन्द्र चौधरी, तीरथ ठाकुर, पृथ्वीराज ठाकुर, सुशील सक्सेना, कल्याण पटेल, नीरज शर्मा, शंकर इनवाती, सहित जिला कांग्रेस प्रवक्ता चरणजीत सिंह ठाकुर सहित किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, कांग्रेस कामगार प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, अध्यक्षगण, ब्लॉक कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष, पंचायत समिति व बूथ समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
Share News On