Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस कराएगी युवाओं को एनआइआईटी फाउंडेशन में निःशुल्क प्रशिक्षण

कांग्रेस कराएगी युवाओं को एनआइआईटी फाउंडेशन में निःशुल्क प्रशिक्षण
नौकरियां
18-Sep-26
निःशुल्क प्रशिक्षण के उपरांत अंतरराष्ट्रीय कम्पनियों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

छिन्दवाड़ा

शिक्षा प्राप्त करने के बाद रोजगार हासिल करना वर्तमान दौर में चुनौतीपूर्ण हो चुका है। महंगी होती शिक्षा के बीच मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी की ओर से सतत रूप से विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क शिक्षा, प्रशिक्षण व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जा रही है। नेताद्वय के अथक प्रयासों से आईटी क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एनआइआईटी फाउंडेशन छिन्दवाड़ा में जल्द ही एक निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ होने जा रहा है। छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एनआइआईटी फाउंडेशन छिन्दवाड़ा के द्वारा पांढुर्ना एवं छिन्दवाड़ा जिले के युवाओं के लिए विप्रो टेक्नोलॉजी के साथ विशेष आईटी सक्षम कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस प्रशिक्षण में वर्ष 2025 एवं 2026 में बीएससी (पीसीएम/आईटी व सीएस) अथवा बीसीए उत्तीर्ण के साथ ही अन्य स्नातक अथवा अंतिम वर्ष के विद्यार्थी में आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को आईटी क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार के अवसर सुलभता से प्राप्त हो सकेंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से निःशुल्क दिए जा रहे इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थीगण एनआइआईटी फाउंडेशन छिन्दवाड़ा राजपाल चौक में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उपरांत दस्तावेजों की जांच 21 से 28 सितम्बर 2026 तक की जाएगी।

योग्यता- आवेदक छात्र-छात्राओं के पास बीएससी (पीसीएम/आईटी व सीएस) व बीसीए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ नियमित स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य स्नातक एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं। डीएक्ससी टेक्नोलॉजी सिस्को एवं इंफोसिस के साथ उपलब्ध विभिन्न प्रायोजन कार्यक्रम में भी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी एवं स्नातक आवेदन कर सकते हैं।

यह होगी चयन की प्रक्रिया - चयन के लिए सर्वप्रथम स्क्रीनिंग, इंडस्ट्री आधारित ट्रेनिंग, साक्षात्कार और मूल्यांकन उपरांत आईटी कम्पनियों में चयन की उम्मीदें शत प्रतिशत हो जाती है।

लाभ - इंडस्ट्री बेस्ड ट्रेनिंग, जॉब-ओरिएंटेड स्किल्स, इंडस्ट्री का अनुभव के साथ ही सौ फीसदी प्लेसमेंट में मदद।

दस्तावेजों की जांच - 21 से 28 सितम्बर तक आवेदकों के दस्तावेजों की जांच दोपहर 12 से 05 बजे तक की जाएगी। यह अवसर सीमित विद्यार्थियों के लिए है। चयन स्क्रीनिंग व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Share News On