Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राजनीतिक दांव-पेंच के जानकारों ने देखा पहलवानों का दमखम

राजनीतिक दांव-पेंच के जानकारों ने देखा पहलवानों का दमखम
खेल
27-Sep-26
पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के साथ सांसद विवेक बंटी साहू ने देखा लिंगा में दंगल

छिन्दवाड़ा अपडेट

प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक सौष्ठव का प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में प्राचीन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने ईमलीखेड़ा में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता के दौरान कही।

सांसद बंटी विवेक साहू ने ईमलीखेड़ा में नवयुवक दंगल समिति द्वारा आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में हजारों लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम में शामिल होकर बलवीरों का उत्साह वर्धन कर इस ओजपूर्ण खेल का आनन्द लिया। रोमांच, उत्साह और वीरता से भरपूर इस मल्ल युद्ध के अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ- साथ दूरदराज से आए बलवीरों ने अपनी कला, दांवपेंचों का अनुपम प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, त्रिलोक राउत, अक्षय दाढ़े, नितिन राउत, राहित माहोरे, पंकज माहोरे, अजय माहोरे, मिथुन माहोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share News On