Home News Helpline Classified Jobs About Contact

‘मन की बात’ ने कार्यकर्ताओं में भरा सेवा और राष्ट्र निर्माण का जोश: शेषराव यादव

 ‘मन की बात’ ने कार्यकर्ताओं में भरा सेवा और राष्ट्र निर्माण का जोश: शेषराव यादव
राजनीति
27-Sep-26
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात

छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, छिंदवाड़ा में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और समाज सेवा के प्रति कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार करते हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और समाजहित में किए जा रहे प्रेरक कार्यों को देशवासियों के सामने रखते हैं, जिससे सेवा और सहभागिता की भावना को बल मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए प्रेरक प्रसंग निश्चित रूप से हम सभी के जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण और सेवा कार्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, प्रदीप चौधरी, श्रीमती कांता ठाकुर, नीरज सिंह, अनिश पटेल, कमल बाजपेयी, मनीष निर्मलकर, प्रशांत भरवाकर, कृपाशंकर सूर्यवंशी, नितिन कातिया, कुलदीप मालवीय, राजा बंदेवार, ऋषि ठाकुर, अशोक बिनझाड़े, मोंटी शर्मा, सीताराम बघेल, बीरबल साहू, पिंटू सावला, लवकेश यादव, श्रीराम भार्गव एवं प्रकाश उसरेठे, राजू उइके, नवीन यादव सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On