बैंक आरक्षण सुधार को लेकर करणी सेना का 28 सितंबर को ज्ञापन
छिंदवाड़ा
27-Sep-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

करणी सेना परिवार (सर्वसमाज ) छिन्दवाड़ा जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि करणी सेना परिवार द्वारा सर्वसमाज हित हेतु आयोजित आरक्षण रिफार्म, आरक्षण में आर्थिक आधार, एस.टी.-एस.टी.एक्ट में सम्पूर्ण जाँच कर ही पूर्ण निष्पक्ष न्यायिक कार्यवाही, किसानों की फसलों के उचित मूल्य सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया जायेगा। सर्वसमाज बंधु 28 सितम्बर को महाराणा प्रताप चौक पर दोपहर 12 बजे एकत्रित होकर सामूहिक रूप से विरोध व्यक्त कर कलेक्टर ऑफिस छिन्दवाड़ा में ज्ञापन सौंपेंगे एवं उन्होंने निवेदन किया कि सभी युवा भाई ,सभी छात्र- छात्राएं ,संपूर्ण जिलेवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उचित हक अधिकार की लड़ाई का हिस्सा बनकर सर्वसमाज के लिए उचित न्याय व्यवस्था हेतु करणी सेना परिवार (सर्वसमाज ) के ज्ञापन एवं विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं।