Home News Helpline Classified Jobs About Contact

लिंगा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 305 मरीजों का हुआ उपचार

लिंगा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 305 मरीजों का हुआ उपचार
स्वास्थ्य
27-Sep-26
विभिन्न रोगों से ग्रसित जरूरत मंद लोगों को मिल रहा सीधा लाभ: बंटी विवेक साहू

शिविर के दौरान मिले 19 मरीजोें को किया गया जिला चिकित्सालय रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के तहत रविवार को 11 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लिंगा में किया गया। जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज तथा विभिन्न समाजसेवी और सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहु द्वारा किया गया। शिविर के दौरान 305 लोगों का उपचार कर निःशुल्क दवाई वितरण की गई। इस दौरान 19 मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।  

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहु ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अब जरूरत मंद लोगों को सीधे उनके खाते मे राशि भेजकर शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब आप लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मेरी है। छिन्दवाड़ा व पाढंुर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में यदि कोई गंभीर मरीज मिल रहा है तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करके उचित उपचार किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर मरीजों को नागपुर और अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार किया जायेगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सतत विकास हो रहा है। पिछले पांच वर्षों से 80 करोड़ देशवासियों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है जिसे आगे बढ़ाकर 5 साल और कर दिया गया है।

इस अवसर पर भाजपा पांढुर्णा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, वरिष्ठ भाजपा नेता मोरेश्वर मर्सकोले, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, सरपंच रुपेश कराडे, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कड़वे, गगन घटकडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सक्सेना, रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र बैस, चंद्रकुमार चंदु जैन, बीएमओ डॉ. संजय राय, मनोज ठाकरे, विनोद ठाकरे, गोलू जुनघरे, प्रतीक चौरे, आदित्य कोचे, नारायण चंदेल, शिवचरण यादव, अशोक काले एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण तथा अन्य कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

28 सितंबर सोमवार को बरेलीपार में लगेगा शिविर

सेवा संकल्प अभियान और सौ दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की श्रृखंला में सोमवार 28 सितंबर को चौरई नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरेलीपार में स्थित पंचायत भवन में 12 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मदन राय ने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share News On