पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैंप 29 सितंबर को
छिंदवाड़ा
27-Sep-26
छिन्दवाडा अपडेट

यदि आप भी अपने घर में सोलर उर्जा पैनल लगाने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छिन्दवाड़ा में ‘सेवा सेतु कैंप’ के तहत एक दिवसीय जागरूकता एवं हितग्राही पंजीयन शिविर का आयोजन 29 सितंबर 2026, मंगलवार को स्थानीय पुराना पावर हाउस कार्यालय में किया जा गया है।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, विद्युत अधिकारियों, ऊर्जा विकास निगम एवं बैंक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्युत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सस्ती दर पर बैंक ऋण एवं केंद्रीय वित्तीय सहायता की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक हितग्राही मौके पर उपस्थित सोलर वेंडर से स्थापना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर दस्तावेज सत्यापन के उपरांत ऑनलाइन पंजीयन कर तत्काल कैंप में योजना का लाभ ले सकते हैं।
इसके अंतर्गत 1 किलोवाट के लिये 30,000 तक, 2 किलोवाट के लिये 60,000 तक एवं 3 किलोवाट या अधिक के लिये अधिकतम 78,000 तक केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जायेगी। विद्युत कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि शिविर में आएं और सोलर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च में कमी लाने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करें।