Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पातालकोट के पर्यटन ग्राम बीजाढाना में किया पांच होम स्टे का लोकार्पण

पातालकोट के पर्यटन ग्राम बीजाढाना में किया पांच होम स्टे का लोकार्पण
छिंदवाड़ा
27-Sep-26
आदिवासी परिवारों के लिए वरदान बने हैं होम स्टे: सांसद बंटी विवेक साहू

जिले में संचालित हो रहे 60 होम स्टे

छिंदवाड़ा अपडेट

आदिवासी अंचलों में बने होम स्टे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भा रहे हैं। छिंदवाड़ा में पर्यटकों का आवागमन बढ़ने से आदिवासी परिवारों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो रही है। ग्राम को स्वच्छ रखकर सभी लोग पर्यटन विकास के लिए सहयोग करें। आदिवासी परिवारों के लिए होम स्टे वरदान बन रहे है। उक्ताशय के विचार सांसद बंटी विवेक साहू ने पर्यटन दिवस पर बीजाढाना में होम स्टे लोकार्पण समारोह में व्यक्त किए। सांसद बंटी विवेक साहू ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम बीजाढाना में रविवार को पांच होम स्टे का लोकार्पण और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। विदित हो कि इसे मिलाकर अब जिले में 60 होम स्टे का संचालन शुरू हो गया है।

इस समारोह कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि होम स्टे से आत्मनिर्भरता बढ़ रही है, रोजगार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि होम स्टे हितग्राही व ग्रामीण भी यहां आने वाले पर्यटकों से अच्छा व्यवहार सीखें और आने वाली पीढ़ी को भी अच्छी शिक्षा दें। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार, तामिया जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसा परतेती ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में होम परियोजना प्रभारी आरडी सिद्दीकी, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटक प्रबंधक गिरीश लालवानी, परार्थ समिति से मो. सगीर, मंजरी चांदे, सतपुड़ा सेल्फ से अजय खोबरे, आकाश सरेआम, वरिष्ठ भाजपा नेता रिजवान कुरैशी, संजय सक्सेना, रोहित पोफली, चंद्रकुमार चंदू जैन, विश्वेंद्र सिंह बैस, गणमान्य जनप्रतिनिधि पवन बंजारा, पंडित वतन उपाध्याय सहित तामिया जनपद पंचायत अध्यक्ष तुलसा परतेती, जनपद सीईओ वर्षा झारिया, तामिया तहसीलदार संजय मसराम उपस्थित थे।  

लोकनृत्य और ढोल-बाजों से हुआ अतिथियों का स्वागत

पर्यटन ग्राम बीजाढाना पहुंचें अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार व सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत लोक नृत्य व ढोल-बाजों के साथ किया गया। होम स्टे संचालकों ने अतिथियों को अपने होम स्टे की खासियत से अवगत करवाया।

सूर्याेदय-सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है बीजाढाना

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम बीजाढाना सूर्याेदय व सूर्यास्त के रोमांचक नजारे, कोहरे से ढकी पहाड़ियों से लिए मशहूर है। अब तक यहां पर्यटकों के रुकने के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी। होम स्टे बन जाने के बाद यहां पर पर्यटकों को सारी सुविधाएं मिल रहीं हैं, जिससे ग्राम में पर्यटन बढ़ रहा हैं। इस गांव में 08 होम शुरू हो गए हैं और 03 निर्माणाधीन हैं।

Share News On