परासिया रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित जल हो रहा सप्लाई
राजनीति
28-Sep-26
भाजपा टैक्स के नाम पर जनता से वसूल रही मोटी रकम और सुविधाएं शून्य: कांग्रेस

छिन्दवाड़ा
भाजपा शासित नगर निगम जनता से टैक्स के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा है, लेकिन सुविधाएं शून्य है। जलकर, स्वच्छता कर में जमकर बढ़ोत्तरी की, लेकिन इनका सार्थक असर शहर की गलियों, मोहल्लों और वार्डों में बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के वार्डों में दूषित पानी आम बात हो चुकी है। एक तरफ नगर निगम प्रशासन स्वच्छता विकास व साफ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे करता है वही लोग नाली व गटर का गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे।
परासिया रोड स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों ने अनेकों बार शिकायतें की फिर भी कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। दूषित पानी पीने को मजबूर है वार्ड में साफ सफाई के अभाव में नालियों से बदबू आ रही। नालियों से कीडे निकलकर घरों में प्रवेश कर रहे। नगर निगम के महापौर भी वार्ड क्रमांक 02 के निवासी है लेकिन उन्होंने भी पेयजल सप्लाई सहित वार्ड की अन्य समस्या को कभी भी गम्भीरता से नहीं लिया ऐसे में महापौर व नगर निगम प्रशासन की चुप्पी ने हालात को ओर गम्भीर बना दिए है। कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि अभी हाल ही में नगर निगम का अमला शिकायतों का निराकरण करने वार्ड के भ्रमण पर आया था तब वार्ड वासियों ने दूषित पानी व साफ सफाई के अभाव में चोक पडीं नालियों एवं पाईप लाईन में फाल्ट पकडने लोगों के घरों की नालियों के सामने बडे़-बडे़ गड्डे खोद कर खुले छोड़ दिये गये हैं।