Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शहीद भगत सिंह और पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को किया याद

शहीद भगत सिंह और पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को किया याद
राजनीति
28-Sep-26
छिन्दवाड़ा

राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई साथ ही प्रसिद्ध पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लता मंगेशकर जी को याद करते हुए संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एम.के. गायकवाड़, गुलाबचंद वत्सल, डी.आर. वर्मा जी, संजय माहौरे एवं सचिन वानखेड़े ने लता जी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर सभी कांग्रेस सेवादल साथियों ने उन्हें नमन किया तथा उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर डॉ. मयूर पटेल एवं डॉ. किरण विश्वकर्मा ने हृदय स्वास्थ्य, संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले, डॉ. शबाना यास्मीन खान, रवि खिलवाड़ी, संगीता भट्टी, देशराज भास्कर, निशा गुड़िया, रामचरण मूवी, रश्मि धुर्वे, फौजिया खान, शशिकला हुईके एवं बलराम सिंह चौहान सहित जिला कांग्रेस सेवादल, महिला सेवादल एवं यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On