Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नुक्कड़ नाटक के जरिए दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

नुक्कड़ नाटक के जरिए दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
राजनीति
28-Sep-26
फव्वारा चौक पर गूंजा ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ का दिया संदेश 

छिंदवाड़ा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक पर ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का  आकर्षक प्रदर्शन किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता और जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। कलाकारों ने आम नागरिकों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 ‘नमो सेवा गाथा’ बनी सेवा और जनजागरूकता की जीवंत कहानी 

‘नमो सेवाः अनकही कहानियां’ के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानियों को सरल, सहज और मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को संवाद और अभिनय के माध्यम से इस तरह प्रस्तुत किया गया कि आमजन आसानी से उनसे जुड़ सकें।

इस दौरान स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आवास, आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास जैसे विषयों को भी रचनात्मक तरीके से सामने रखा गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सेवा, जागरूकता एवं जनभागीदारी के संदेश को जनता तक पहुंचाया। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति के दौरान राम मंदिर नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, महामंत्री पंकज पाटनी, नमो सेवा गाथा जिला टोली के प्रभारी रोशन सिंगनापुरे, मोरेश्वर हिवसे , आलोक साहू, मयूर पटेल, आकाश ठाकुर, अरविंद मालवीय मोहित बुनकर,जितेंद्र ठाकुर, बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Share News On