पुुलिस ने महिला के गुम हुए एक लाख के जेवर लौटाए
क्राइम
11-Sep-25
कुंडीपुरा टीआई महेंद्र भगत की सक्रियता से कुछ ही समय में मिल गए महिला को जेवर
छिंदवाड़ा
गुरूवार की दोपहर बसंत कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के एक लाख रूपए से अधिक के जेवर गिर गए थे जिससे वह परेशान हो गई थी। परेशान महिला ने अपने पति के साथ कुंडीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। कुंडीपुरा टीआई की सक्रियता और सूझबूझ से परेशान महिला के चेहरे पर कुछ ही घंटों में खुशिंया लौट आई। पुलिस ने महिला के गुम हुए जेवर को ढूंढ कर महिला को वापस करा दिए।

मिली जानकारी के अनुसार बंसत कालोनी में रहने वाली एक महिला कुछ खरीदारी करने के लिए गंाधीगंज गई हुई थी । इस दौरान सामान खरीदने के बाद उसके पर्स में रखे एक लाख रूपए से अधिक के जेवर कहीं गिर गए और उसे पता ही नहीं चला। घर पहुंचकर जब उसे जेवर गुम होने का पता चला तो महिला परेशान हो गई। यह बात उसने अपने पति तरूण साहू को बताई। पति-पत्नी ने कुंडीपुरा थाने पहुंचकर टीआई महेंद्र भगत को सारी घटना बताई। महिला की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए टीआई महेंद्र भगत ने महिला द्वारा बताए गए स्थान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाएं। सीसीटीवी फुटेज में उस युवक का पता लग गया जिसने गिरे हुए जेवर उठाए थे। पुलिस तत्काल शनिचरा बाजार निवासी युवक के घर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक हक्का-बक्का हो गया। जब पुलिस नेे जेवर के बारे में पूछा तो युवक ने भी बिना किसी हीलाहवाली के सोने के जेवर पुलिस को लौटा दिए। कुंडीपुरा थाने के टीआई महेन्द्र भगत की सूझबूझ और सक्रियता से जेवर पाकर परेशान महिला के चेहरे पर खुशी आ गई।