Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सदस्यों ने उद्योग विकास को लेकर महाप्रबंधक से की चर्चा

छिंदवाड़ा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सदस्यों ने उद्योग विकास को लेकर महाप्रबंधक से की चर्चा
छिंदवाड़ा
11-Sep-25
महाप्रबंधक उईके ने दिया हर क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन

छिंदवाड़ा

जिले में उद्योग जगत की समस्याओं को लेकर काम करने वाली संस्था छिंदवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक से गुरूवार को सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों को महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि उद्योग के विकास में आने वाली प्रत्येक समस्या पर मिलकर उसका निराकरण करेंगे ताकि छिंदवाड़ा में भी उद्योग फलेफूले और व्यापार में प्रगति हो। छिंदवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों से मिलकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है और विभाग आगे संस्था के साथ मिलकर छिंदवाड़ा के उद्योग के विकास में सहभागिता निभाएगा।

उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत छिंदवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक एवं सचिव विशाल महेश्वरी ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक रघुवर शाह ऊईके से सौजन्य भेंट की गई थी जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों  एवं उद्योगों से संबंधित चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने उद्योगों से संबंधित समस्याएं संज्ञान में लाने हेतु कहा एवं निदान का आश्वासन दिया। बैठक में मनमोहन महेश्वरी, विकास वात्सल्य, रोहित राठी, दयाराम विश्वकर्मा, गणेश लिखार, समीन रजा, राजेंद्र सुरजन, मयंक गुप्ता, रामकुमार विश्वकर्मा, मनमोहन चांडक, सचिन जैन, विनीत नत्थानी, सौरभ मंडोवरा, जितेंद्र साहू, मुरली मनोहर राठी एवं अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।
Share News On