Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पुलिस का अनूठा अभियान, मोहर्रम जुलूस में साइबर जागरूकता का प्रचार

पुलिस का अनूठा अभियान, मोहर्रम जुलूस में साइबर जागरूकता का प्रचार
छिंदवाड़ा
26-Jun-26
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जुन्नारदेव पुलिस ने जागरूकता फैलाने के लिए एक अनूठी पहल की। मोहर्रम के अवसर पर थाना प्रभारी जे. मसराम एवं उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे के नेतृत्व में शहर से कर्बला तक निकाले गए ताजिया, शेर सवारी एवं अखाड़ा जुलूस के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए गए।

बैनरों पर “सावधानी ही सुरक्षा है” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे और अन्य साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी।

इस अवसर पर एएसआई द्वारका पाल, प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय, आरक्षक महेश सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ताजियेदार मौजूद रहे। पुलिस की इस नवाचारी पहल को आमजन ने सराहा और इसे जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Share News On