14 दिनों में 375 किमी की पदयात्रा कर मैहर जाएंगे सांसद बंटी साहू
छिंदवाड़ा
26-Jun-26
1 जुलाई को छिंदवाड़ा से शुरू होगी यात्रा
सांसद कार्यालय में जारी है पदयात्रियों का निःशुल्क पंजीयन
छिन्दवाड़ा
धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू अब छिन्दवाड़ा से सिवनी और जबलपुर होते हुए मैहर तक 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा करेंगें। सांसद की इस धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत छिंदवाड़ा से 01 जुलाई से होगी, 14 दिन की यह पदयात्रा 14 जुलाई को मैहर में संपन्न होगी। सांसद मैहर मे मां शारदा के मंदिर में माथा टेकर छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। सांसद की छिंदवाड़ा से मैहर तक पदयात्रा के लिए पदयात्रा में शामिल होने वाले पदयात्रियों के लिए सांसद कार्यालय छिंदवाड़ा में निःशुल्क पंजीयन जारी है, यहा पर आमजन पदयात्रा के लिए निःशुल्क पंजीयन करा रहे है।
सांसद ने पूर्व में की थी 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं
उल्लेखनीय है कि धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं की थी। जिसमें छिन्दवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई एवं 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी, छिन्दवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेष्वर धाम 22 किमी एवं छिन्दवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी तक की धार्मिक पदयात्राएं शामिल है। इन पदयात्राओं में भी सांसद बंटी विवेक साहू ने धार्मिक स्थलों में पहुंचकर जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली की प्रार्थना की थी।