Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पुलिस ने नाटक के माध्यम से दिया सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का संदेश

पुलिस ने नाटक के माध्यम से दिया सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का संदेश
छिंदवाड़ा
10-Jan-26
छिंदवाड़ा

शनिवार की दोपहर पुलिस विभाग और अशोक लीलेंड ड्राइविंग स्कूल के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियमों की जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विभाग ने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना, दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर  अशोक लीलेंड ड्राइविंग स्कूल के प्रशिक्षकों एवं छात्रों द्वारा उमरानाला बाजार में रैली निकाली गई। रैली में सड़क सुरक्षा के स्लोगन, पोस्टर एवं फ्लैग्स के साथ जागरूकता संदेश दिया गया। लोगों को हेल्मेट, सीटबेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और नशे में गाड़ी न चलाने के प्रति सचेत किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय दुकानदारों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को एकत्रित कर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों के उल्लंघन के दुष्परिणामों एवं कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। अशोक लीलेंड ड्राइविंग स्कूल के प्रशिक्षक ने सुरक्षित ड्राइविंग तकनीकों और रिफ्लेक्टिव जैकेट, हेल्मेट के उपयोग पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने एक साथ सड़क सुरक्षा की शपथ ली।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अशोक लीलेंड ड्राइविंग स्कूल के सहयोग से आज की रैली ने हमें दिखाया कि शिक्षा और जागरूकता से हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे! सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 8 से 14 जनवरी तक छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

Share News On