Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जबरदस्त आतिशबाजी के साथ गुजराती प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरूआत

जबरदस्त आतिशबाजी के साथ गुजराती प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरूआत
छिंदवाड़ा
10-Jan-26
छिंदवाड़ा

गुजराती प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरुआत कुल 7 मैचों से हुई जिसमें 6 मैच पुरुष वर्ग तथा एक मैच महिला वर्ग का हुआ । चौकी चाको की बौछार के बीच अपनी-अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए दर्शक दीर्घा में रोमांच देखते ही बनता था। स्पर्धा के पहले दिन श्रीजी वंदन, टीआरएस सोल्जर्स, आशीर्वाद रॉकर्स, बाटविया ब्लास्टर्स, श्री रूद्र राम सेवकम वीर दल और एक्स एस राइडर्स विजेता रहे। महिला वर्ग में डैज़लिंग डांडिया दिवा विजेता रही।

युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे विशेष अतिथि धर्मेंद्र मिगलानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का प्रबंध समिति द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत में दीप प्रज्वलन के बाद विजेता ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया तथा सभी टीमों ने अपनी-अपनी टीम का ध्वज लेकर मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर जबरदस्त आतिशबाजी ने दर्शकों में उत्साह का संचार किया।
Share News On