Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एटीएम से 67 लाख लूटने वाले हरियाणा के 5 आरोपियों पुलिस ने पकड़ा

एटीएम से 67 लाख लूटने वाले हरियाणा के 5 आरोपियों पुलिस ने पकड़ा
छिंदवाड़ा
14-Jul-25
छिंदवाड़ा/पांढुर्णा

पांढुर्णा जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा जो एटीएम लूट की योजना बना रहे थे। इनके पास से हथियार और एटीएम लूटने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के लोगों ने पूर्व में भी छिंदवाड़ा में एटीएम लूट की योजना को अंजाम दिया था। सभी आरोपी हरियाणा के निवासी है।


लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने जानकारी को देते हुए बताया कि एसपी सुंदरसिंह कनेश और एएसपी नीरज सोनी के निर्देशन में मुखबीर की सूचना पर 12 जुलाई को 5 आरोपियों को 10 पुलिसकर्मियों की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा उनमें वसीम पिता मूसा खान, फईउद्दीन पिता रति खां, अरबाज पिता हाकमदीन खान, हामिद पिता अशरफ खान, तालीम पिता वसीर शामिल है।  ये सभी आरोपी हरियाणा के नूह जिले के रहने वाले हैं। आरोपी रायसोनी कॉलेज के पास स्थित एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने की योजना बना रहे थे।  पुलिस ने आरोपियों के पास से गैस कटर मशीन, देसी कट्टा, एक कार, धारदार चाकू, रॉड सहित अन्य सामाग्री बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने 2019 में छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एक एटीएम से 67 लाख रूपए की लूट की बात स्वीकारी है।
Share News On