शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को पेयजल आपूर्ति हो सकती है प्रभावित
छिंदवाड़ा
14-Jul-25
छिंदवाड़ा
नगर निगम छिंदवाड़ा के जल प्रदाय विभाग द्वारा बुधवार 16 जुलाई को वाटर प्लांट में आवश्यक कार्य किया जाएगा जिसके कारण नगर के कई क्षेत्रों में जल सप्लाई का कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हो सकता है कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति ही न हो पाए। नगरवासी इस बात को ध्यान मे ंरखते हुए पूर्व से ही जल की व्यवस्था बनाकर रख ले ताकि बुधवार को किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देश पर 16 जुलाई को जल आपूर्ति करने वाली मुख्य ग्रेविटी लाईन का संधारण का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही 11 एमएलडी डब्ल्यूटीपी प्लांट में भी कुछ कार्य किए जाने हैं। इन आवश्यक कार्यों के लिए शहर के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी क्षेत्र, चौकसे कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, देवरे कॉलोनी, सिविल लाइन क्षेत्र, शक्ति नगर, गीता नगर, इमलीखेड़ा, चर्च कंपाउंड, चित्रकूट कॉम्पलेक्स, सुभाष कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 33, शांतिपुरा, काबरा कॉलोनी और शनिचरा बाजार पानी टंकी से जुड़े समस्त क्षेत्रों में बुधवार के दिन जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। प्रभावित क्षेत्रों के रहवासी पूर्व से ही जल प्रबंधन कर ले ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।