Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शूटिंग में स्टेट व नेशनल स्तर पर जिले के खिलाड़ियों ने जीते मेडल

शूटिंग में स्टेट व नेशनल स्तर पर जिले के खिलाड़ियों ने जीते मेडल
खेल
09-Dec-25
छिंदवाड़ा 

अर्जुन शूटिंग एकेडमी के सचिव रामकृष्ण बरकोरिया ने जानकारी दी कि विगत् दिनों भोपाल में आयोजित एस.जी.एफ.आई. स्कूल स्टेट लेबल शूूटिंग काम्पीटीशन में अर्जुन एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये कई पदक अपने नाम किये । त्रियाक्षा खरपूसे दो गोल्ड मेडल, राजवीर रजक गोल्ड मेडल, शायल राजपूत गोल्ड मेडल, हर्षी टाण्डेकर सिल्वर मेडल, पार्थ वर्मा ने ब्रान्च मेडल अर्जित किया । इन सभी खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला व अर्जुन शूटिंग एकेडमी का नाम रोशन किया है । 

साथ ही ओपन इंडिया शूटिंग काम्पीटीशन मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी भोपाल में नेशनल रायफल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में भी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें महिला पिस्टल वर्ग से वैष्णवी यादव, साक्षी बरकोरिया, वेदैही भोयरकर, मेन पिस्टल वर्ग से आदित्य पतिंगे, रूपेश भादे, विशाल पवार, ऋषभ बाबरिया, पार्थ वर्मा ने भाग लिया । अर्जुन शूटिंग एकेडमी के अध्यक्ष प्रणय बोण्डे ने सभी खिलाड़ियांे के उनके शानदार प्रदर्शन और नेशनल के लिये क्लालीफाई करने पर शुभकामनाएॅें दी और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जतायी ।
Share News On