Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दिवंगत सहपाठियों और शिक्षकों की स्मृति में किया पौधारोपण

दिवंगत सहपाठियों और शिक्षकों की स्मृति में किया पौधारोपण
शिक्षा
17-Aug-26
फर्स्ट बैच ऑफ कॉमर्स ने की अनूठी पहल 

छिंदवाड़ा

शहर के प्रतिष्ठित शासकीय आदर्श बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिसे वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय कहा जाता है के  पूर्व छात्रों ने एक अनूठी पहल करते हुए मित्र स्मृति वन की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से पीजी कॉलेज के पास स्थित विज्ञान भवन परिसर में पौधारोपण की शुरुआत की है।

बैच ऑफ कॉमर्स दिया नाम 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1982-83 से 1984-85 तक वाणिज्य संकाय के पहले बैच के छात्रों ने एक अनूठी पहल करते हुए स्वर्गवासी हो चुके अपने सहपाठियों की स्मृति में पौधारोपण की शुरुआत की है। इस बैच को फर्स्ट बैच ऑफ कॉमर्स नाम दिया गया है। इस बैच द्वारा 2019 में पहली बार किए मित्र मिलन समारोह के बाद से लगातार पौधारोपण आदि गतिविधियां की लगातार की जा रही हैं।

इनकी याद में किया पौधरोपण

इस वर्ष से प्रारंभ की गई इस नई परंपरा के तहत दिवंगत शिक्षकों और सहपाठियों ठाकुर बृजमोहन सिंह बैस, जितेन्द्र जायसवाल,  राजेश जैन, राजेश मिश्रा, मनोहर राव घोघरे, विनोद जैन, मनीष गुप्ता, पवन अग्रवाल, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, नवीन बेदी, हरेश दुबे, संजय श्रीवास, मीर जाफर आदि की स्मृति में पौधारोपण किया गया। 

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपस्थित सहपाठियों में कैलाश साहू, मनोज चौरसिया, सुनील ठाकुर,महेंद्र सोनी,राजेंद्र स्वामी,राकेश बत्रा,भगवानदास लालवानी ,देवेंद्र सातपुते,संतोष चौरिया, अजीजुलहुक,विनय मानकर और दिनेश भारद्वाज प्रमुख रूप से शामिल थे।
Share News On