कैंसर पीड़ित को सांसद ने दिलाई 1 लाख की आर्थिक सहायता
राजनीति
17-Aug-26
परिजनों ने लगाई थी मदद की गुहार, मरीज का भोपाल में होगा बेहतर ईलाज

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू दीनःदुखियों, गरीब परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बीमारी के इलाज के लिए हर माह लाखों रूपये की सहायता राशि उपलब्ध करा रहे है। आर्थिक सहायता राशि मिलने पर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का महानगरों और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर ईलाज हो रहा है। पीड़ित आमजन भी सांसद श्री साहू से आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए लगातार गुहार लगा रहे है, जिस पर वे गंभीरता से विचार कर पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता राशि भी उपलब्ध करा रहे है।
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद कैंसर पीड़ित एक मरीज का भोपाल के अस्पताल में बेहतर ईलाज हो सकेगा। सांसद के प्रयास से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जुन्नारदेव के ग्राम खैरवानी निवासी कैंसर की बीमारी से पीड़ित कल्लू यदुवंशी के परिजनों ने सांसद श्री साहू से संपर्क करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया एवं कैंसर के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था।
सांसद बंटी विवेक साहू ने जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र प्रेषित कर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ित मरीज के ईलाज के लिए 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। उक्त राशि मिलने पर पीड़ित का भोपाल में बेहतर ईलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता राशि मिलने पर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पीड़ित मरीज एवं उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।