Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पौधरोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा: एडवोकेट ललित वर्मा

पौधरोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा: एडवोकेट ललित वर्मा
छिंदवाड़ा
16-Jul-26
छिंदवाड़ा

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सोनपुर मल्टी स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा पदाधिकारियों, स्थानीय महिलाओं एवं मंदिर समिति की मातृशक्ति ने बेलपत्र, पारिजात, केला सहित विभिन्न छायादार एवं धार्मिक महत्व के पौधों का रोपण किया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट ललित वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान प्रकृति, संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक परिवार अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने सभी महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती मीना दुबे, रीना देशमुख, लवीना केरकट्टा, सृजन दुबे, श्रुति दुबे सहित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर समिति की सभी मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
Share News On