Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा नेता लोकेश डेहरिया के निधन पर जिले से लेकर प्रदेश तक शोक

भाजपा नेता लोकेश डेहरिया के निधन पर जिले से लेकर प्रदेश तक शोक
राजनीति
16-Jul-26
मुख्यमंत्री मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

छिंदवाड़ा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद लोकेश डेहरिया के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी तथा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

वरिष्ठ नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकेश डेहरिया एक समर्पित, कर्मठ एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य किया। उनका असामयिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

अन्नू कोल्हे के निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जताया शोक

मोहखेड़ भाजपा मंडल ईकलबिहरी के ऊर्जावान कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अन्नू कोल्हे के हृदयाघात से हुए आकस्मिक निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गहन दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि अन्नू कोल्हे के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। सांसद बंटी विवेक साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
Share News On