Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के जन्मदिवस पर 20 से अधिक यूनिट रक्तदान

भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के जन्मदिवस पर 20 से अधिक यूनिट रक्तदान
राजनीति
15-Jul-26
स्टेशन परिसर में भाजपा नेताओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

 छिंदवाड़ा 

आज स्थानीय रेल्वे स्टेशन परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवं साथियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। उस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता सहित अन्य युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। 

सेवा कार्य के रूप में जन्मदिवस के अवसर पर दिव्यांग बालिका छात्रा वास में मिष्ठन्न वितरण भी किया गया। साथ ही धर्म टेकरी मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों के साथ पौधरोपण करने के साथ उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से डब्बू विवेक चौहान, तरुण किंन्द्र सन्नी मालवी प्रहलाद यादव दीपक यादव कुंदन मिगलानी जीत सिंह ठाकुर धर्मेंद्र वंशकार जितेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग दिया गया। धर्म टेकरी मॉर्निंग ग्रुप में पौधारोपण के दौरान वरिष्ठ प्रभु नारायण नीम, मिलाप चौहान, बबलू बगरे, संजू साहू श्री अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ समाज सेवी उपस्थित रहे। दिव्यांग बालिका छात्रावास मैं छात्राओं को मिष्ठान एवं शीतल पिया वितरण में प्रमुख रूप से तरुण किंद्रा ओम चौरसिया संदीप अग्निहोत्री शशांक ठाकुर सनी मालवीय दिनेश तिवारी प्राचार्य ठाकुर समेत अन्य जनों का सहयोग रहा।
Share News On