समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत पर किया पौधरोपण
राजनीति
29-Jul-26
छिंदवाड़ा

गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के प्रारंभ अवसर पर गुलाबरा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र परतला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचवटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चेतराम पाल द्वारा संत रविदास जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला। मंडल उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने आज से शुरू हो रहे समरसता संकल्प अभियान के बारे में उपस्थितजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पंचवटी पार्क सर्वाेत्तम नगर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, बूथ अध्यक्ष असरब कुमरे, के के यादव, रामशंकर साहू, उदयभान उईके, दिनेश टांडेकर, नानकराम आठनकर, संदीप राऊत, राजेश वाईकर, अनिल आठनकर, अमर सिंह मरावी सहित स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।