विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में श्रद्धा के साथ मनी गुरु पूर्णिमा
शिक्षा
29-Jul-26
छिंदवाड़ा

विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में जीवन में उन्नति के प्रेरक गुरुजनों के सम्मान एवं वंदना का पर्व गुरु पूर्णिमा गरिमामय वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मान अर्पित किया।
विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक, नैतिक एवं बौद्धिक उन्नति के लिए गुरु का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है और गुरु ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी गुरुजनों का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य सहित विद्याभूमि परिवार और प्रबंध समिति के सदस्यों ने सभी शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव एवं तकनीकी निदेशक विशेष यादव ने भी इस अवसर पर सभी गुरुजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।