गुलाबरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने ली शक्ति केंद्र की बैठक
राजनीति
29-Jul-26
छिंदवाड़ा

साईं धाम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 45 में गुलाबरा मंडल 4 अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मन की बात डिजिटल प्रशिक्षण एवं सेवा समर्पण और संगठन को लेकर चर्चाएं की। बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर विक्रम हके, पार्षद भूरा भावरकर, बूथ अध्यक्ष राजेश राउत, ममता डोगरे, वरिष्ठ नेता गयासुद्दीन पाशा, मनेश सोनी, नीरज ब्रह्मवंशी, नरेंद्र चौकसे, अरविंद चौधरी, महेश गढ़ेवाल, आशु चौधरी, अजय काले, गौरव सूर्यवंशी, राहुल कङू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।