Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवा संकल्प यात्रा का पातालेश्वर मंडल ने किया गया स्वागत

सेवा संकल्प यात्रा का पातालेश्वर मंडल ने किया गया स्वागत
राजनीति
26-Sep-26
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का स्थानीय छिंदवाड़ा मॉडल रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं एवं साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रा में चल रहे युवा साथियों द्वारा अमृत तीर्थ दर्शन के अंतर्गत छिंदवाड़ा मॉडल रेलवे स्टेशन मैं भ्रमण कर विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के बारे में यात्रा में चल रही युवा टोली एवं साथियों को जानकारी प्रदान की गई। श्री शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल सन 2014 के बाद से छिंदवाड़ा मॉडल रेलवे स्टेशन जो कि पहले एक नैरो गेज रेलवे स्टेशन हुआ करता था उसमे विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। रेलवे स्टेशन में स्वच्छता के साथ ही यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं एवं एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन को विकसित किया गया है जो कि स्वयं अपना विकास का प्रमाण देता है। 

रेलवे स्टेशन दर्शन के पश्चात मोटरसाइकिल यात्रा स्थानीय विवेकानंद उद्यान में पहुंची एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मोटरसाइकिल यात्रा में सूरत के युवा साथी मोटरसाइकिल से चल रहे हैं। भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के साथ ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, धर्मेंद्र वंशकार, जीत सिंह रघुवंशी, कुंदन मिगलानी, हरनाम सिंह भट्टी, मनोज साहू, समीर दुबे, अमीन अंसारी, नितेश गुप्ता, सनी मालवीय, राजेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता साथी उपस्थित हुए। यह यात्रा गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, बिहार और दिल्ली सहित 10 राज्यों से होकर गुजर रही है। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया जा रहा है।
Share News On