Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाएं: शेषराव यादव

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ को जन-जन तक पहुंचाएं: शेषराव यादव
राजनीति
26-Sep-26
छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुउद्देशीय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण में  भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव आज सुबह 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आमंत्रित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ शामिल होंगे। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन कर अधिक से अधिक आमजन को इससे जोड़ने की अपील की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे नागरिकों, सामाजिक पहल, नवाचार, संस्कृति, पर्यावरण और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को देश के सामने लाया जाता है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ का आयोजन सुनिश्चित करें और स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं संदेश को सुनें। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों से कार्यक्रम में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘मन की बात’ केवल सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के साथ संवाद का माध्यम है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर इसे जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए।
Share News On