Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आउटसोर्स कर्मी ने की आत्महत्या

आउटसोर्स कर्मी ने की आत्महत्या
क्राइम
17-Dec-25
लाल पिपरिया सब स्टेशन में ही लगा ली फांसी

छिंदवाड़ा

आउटसोर्स नौकरी में अधिकारियों की मनमानी के शिकार एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी और शव को फांसी के फंदे से नहीं उतारा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार लालू पिपरिया सब स्टेशन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी ने दोपहर स्टेशन एरिए में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है कुछ महीने पहले ही उक्त युवक ने एक लाख देकर नौकरी हासिल की थी। अधिकारियों की मनमानी से परेशान उक्त युवक ने मौत का रास्ता चुन लिया। कर्मचारी की मौत के बाद विद्युत कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी सकते में है। इधर युवक के परिवार में मातम का माहौल है।
Share News On