पटपड़ा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा
राजनीति
10-Jul-26
डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने डिजिटल लर्निंग, शक्ति केंद्र, बूथ बैठकों में प्रगति जानी

छिंदवाड़ा
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, कार्यालय मंत्री भारत घई, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ज्योति डेहरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुज शंकरलाल पाटकर, मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी.पटपड़ा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक में शामिल हुए। बैठक में मंडल स्तर पर संचालित संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने मंडल के मासिक कामकाज, डिजिटल लर्निंग अभियान, शक्ति केंद्र बैठकों, बूथ बैठकों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम श्मन की बातश् के आयोजन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बूथ स्तर तक सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से समयबद्ध, अनुशासित एवं सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि मंडल संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों से नियमित बैठकें आयोजित करने, बूथ समितियों को सक्रिय रखने तथा संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आग्रह किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल और प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित हों, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन के कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पटपड़ा मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।