Home News Helpline Classified Jobs About Contact

वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर से पहले पहुंचे सांसद ने की परिसर में साफ-सफाई

वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर से पहले पहुंचे सांसद ने की परिसर में साफ-सफाई
छिंदवाड़ा
01-Oct-26
सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम में की साफ-सफाई और किया पौधारोपण

सांसद ने वृद्धजनों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

राम कुमार विश्वकर्मा

छिंदवाड़ा अपडेट

वृद्धजनों को लेकर जिला प्रशासन और विभागीय अफसर कितने संवेदनशील है और सांसद बंटी विवेक साहू कितने इसका ऐतिहासिक उदाहरण गुरूवार की सुबह उस दिखाई दिया जब सांसद सुबह-सुबह गौधुली वृद्धाश्रम पहुंच गए। जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा जनप्रतिनिधि दिखाई दिया जिसने जिलेवासियों के प्रति इतना अपनापन दिखाया है। ये कोई मजबूरी नहीं है क्योंकि पहले के जनप्रतिनिधियों की तरह वे भी कार से आकर औपचारिकता निभा कर जा सकते थे लेकिन दिल से सेवा का भाव जिसमें होता है वही इस तरह के कार्य कर सकता है।

बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर: बंटी विवेक साहू

सांसद बंटी विवेक साहू ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस और सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम में साफ-सफाई करते हुए जहा पौधारोपण किया वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं एवं अन्य समाजसेवियों के साथ वृद्धाश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का लोगों को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं, उनका सम्मान और सेवा हमारा सामाजिक दायित्व है। वृद्धाश्रम में सांसद श्री साहू ने वृद्धजनों को अपने हाथों से स्वल्पाहार का वितरण भी किया।

झूलेलाल मंदिर परिसर में भी बुजुर्गों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

सांसद बंटी विवेक साहू ने श्री झूलेलाल मंदिर मोहननगर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर पूज्य वृद्धजनों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे संस्कार, अनुभव और जीवन मूल्यों की अमूल्य धरोहर हैं। उनके साथ समय बिताना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए सदैव सौभाग्य की बात है। वृद्धजनों के सम्मान और सेवा के इस सुंदर आयोजन के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने एस.बी.एल. कलेक्टिव फाउंडेशन का हृदय से आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने श्री झूलेलाल मंदिर में माथा टेकते हुए जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, वैभव एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, शैलेन्द्र पटेल, चंद्रकुमार चंदू जैन, रिजवान कुरेशी, माया बंदेवार, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, शशांक सिंह चंदेल, समाजसेवी दीपक राज जैन, डॉ. मीरा पराडकर, डॉ. महेश बंदेवार, विवेक चौहान, प्रीतम सिंह चौरिया, सिटी मिशन मैनेजर डॉ. सेवंती पटेल, एस.बी.एल. कलेक्टिव फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!