Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्रदेश स्तरीय ‘मणिदीप सृजन सम्मान’ के लिए ओमप्रकाश नयन का चयन

प्रदेश स्तरीय ‘मणिदीप सृजन सम्मान’ के लिए ओमप्रकाश नयन का चयन
छिंदवाड़ा
11-Oct-26
31 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित शब्द उत्सव में दिया जाएगा सम्मान

छिंदवाड़ा अपडेट

मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन की प्रदेश इकाई व्दारा इस वर्ष का तीसरा मणिदीप सृजन सम्मान छिंदवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश नयन सहित तीन अन्य जिलों के वरिष्ठ साहित्यकारों को प्रदान किया जायेगा। यह सम्मान चयनित साहित्यकारों को आगामी 31 अक्टूबर और एक नवंबर को भोपाल में  प्रस्तावित शब्द उत्सव 2026 कार्यक्रम में समारोह के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान  किये जायेंगे। इस सम्मान के अंतर्गत  5100 रूपये की राशि प्रशस्ति पत्र के साथ भेंट की जायेगी। चयनित साथियों को यह सम्मान 31 अक्टूबर और 01 नवंबर को प्रस्तावित शब्द उत्सव 2026 के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया जायेगा। 

इस सम्मान के अंतर्गत 5100 रूपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र चयनित साहित्यकारों को प्रदान किये जायेंगे। म. प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पलाश सुरजन ने बताया कि सूबे के 25 ज़िलों और तहसीलों में मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन की इकाइयां है, जिनमें अध्यक्ष और सचिव सहित अनेक सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा कार्यकारिणी में 20 और प्रबंधकारिणी में 11 सदस्य हैं। ये सभी सम्मेलन के उद्देश्यों को साकार करने के लिए निरू स्वार्थ भाव से लगातार काम कर रहे हैं।

अपने इन साथियों की इस भावना, सृजन और परिश्रम को समादृत करने के उद्देश्य से मणिदीप सृजन सम्मान स्थापित गया है। यह सम्मान देशबन्धु पत्र समूह के निदेशक, जबलपुर और सतना संस्करण के सम्पादक रहे स्व.दीपक सुरजन और उनकी पत्नी स्व. मणि सुरजन की स्मृति में उनकी सुपुत्री सुश्री कृति थेपड़े एवं सुपुत्र आभास सुरजन द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बताया कि तीसरा मणिदीप सृजन सम्मान कविता विधा में नरसिंहपुर जिला इकाई के सचिव आनंद नेमा, कथेतर गद्य विधा में देवास जिला इकाई के अध्यक्ष मनीष शर्मा, गीत-गज़ल विधा में दमोह जिला इकाई के सचिव मानव बजाज तथा सर्वाधिक सक्रिय इकाई श्रेणी में छिंदवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष  ओमप्रकाश नयन को दिये जाने का निर्णय प्रबंधकारिणी समिति द्वारा लिया गया है। उन्होंने इन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें दी हैं।

म. प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन की जिला इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश नयन ने इस सम्मान का श्रेय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमेंद्र कुमार राय सहित जिला इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित रूसिया, सचिव श्रीमती शैफाली शर्मा, प्रचार सचिव राकेश राज, दिनेश भट्ट और राजकुमार चौहान सहित अन्य  सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को दिया है। उल्लेखनीय है कि शब्द उत्सव 2026 समारोह में ही म. प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन की जिला इकाई की सचिव श्रीमती शैफाली शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य सुश्री अंजुमन मंसूरी आरजू को भी समारोह के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के हाथों से  प्रदेश के वागीश्वरी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
Share News On