Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भानादेई पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू, किया आत्मीय संवाद

भानादेई पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू, किया आत्मीय संवाद
राजनीति
11-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम भनादेई में अपने परिवार समान ग्रामीणजनों एवं युवाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुनकर स्थानीय विषयों पर संवाद किया। इस अवसर पर उन्हांेने कहा कि मेरे लिए अपने क्षेत्र के लोग केवल जनता नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार हैं। अपनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। सुख-दुख में अपने लोगों के साथ खड़े रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना ही जनसेवा का वास्तविक अर्थ है। 

उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी संकल्पों के साथ, अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सुख, समृद्धि और विकास के लिए निरंतर समर्पित हूँ। सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखें। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यक्रम और बडी संख्या में युवा व ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

Share News On