Home News Helpline Classified Jobs About Contact

देश के आर्थिक विकास में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: बंटी विवेक साहू

देश के आर्थिक विकास में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: बंटी विवेक साहू
राजनीति
11-Oct-26
अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद    

छिन्दवाड़ा अपडेट

देश के आर्थिक विकास में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के लोगों ने अपने पुरखों के द्वारा दिए गए सिध्दांतों और मार्ग पर चलकर अपना और देश का विकास किया है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने नरसिंगपुर रोड़ छिंदवाड़ा स्थित अग्रवाल पैलेस में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान कही। उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के द्वारा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल मण्डल के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, सचिव संदीप कैलाशचंद्र अग्रवाल, अग्रवाल युवा मण्डल के अध्यक्ष सिद्धांत फकीरचंद जिंदल, सचिव संकेत श्रीनाथ अग्रवाल, अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती सरोज राकेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती वर्षिका संजय अग्रवाल, अग्रवाल नवयुवती मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती आरती रुपल अग्रवाल, सचिव श्रीमती साक्षी पीयूष अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, बलवान सिंग चौरिया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
Share News On