Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अतिक्रमण हटाने अधिकारी नहीं ले रहे रूचि, स्थगन आदेश के बावजूद नहीं हट रहा अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने अधिकारी नहीं ले रहे रूचि, स्थगन आदेश के बावजूद नहीं हट रहा अतिक्रमण
छिंदवाड़ा
25-Jun-25
कुछ दबंगई लोगों के रवैए से रहवासी नाराज,  पूजा-पाठ सहित धार्मिक आयोजन में हो रही परेशानी

छिंदवाड़ा

अतिक्रमण हटाने के सरकारी आदेश दिए गए डेढ़ साल हो गए लेकिन एक इंच जमीन से भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया बल्कि और अधिक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने की तैयारी हो चुकी है। क्षेत्र के दो-चार दंबग लोगों का प्रशासनिक और राजनीतिक रसूख इतना है कि क्षेत्रवासी स्वयं को बेबस और लाचार महसूस कर रहे हैं। अतिक्रमण का दायरा इतना बढ़ चुका है कि अब क्षेत्रवासियों को अपने धार्मिक आयोजन के लिए जगह ही नहीं बची है। 
शहर को नगर निगम घोषित करने के बाद अंदरूनी क्षेत्रों में लोगों ने जमकर अतिक्रमण किया। कई सालों तक तो नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को ये भी नहीं पता था कि सरकारी जमीन कहां-कहां है। कुछ ऐसा ही हुआ प्रियदर्शिनी कॉलोनी, वार्ड क्र. 47 पंडित माखनलाल चतुर्वेदी वार्ड में। 
यहां के रहवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड में मंदिर प्रांगण के सामने रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर श्रीमती ज्योति सिंग पति श्री मुनेन्द्र सिंग, राज गौहर द्वारा गुण्डागर्दी करते हुये पूर्व में टपरा बना लिया एवं अब पुनः इसी भूमि पर बने टपरे में दीवार उठाकर अब स्लेब ढालने की तैयारी है, जबकि इस भूमि के संबंध में तहसील न्यायालय द्वारा स्थगन आदेेश भी दिया गया एवं निगम को भी पूर्व में बनाये गये टपरेे को हटाने का आदेश दिया है, क्योंकि इनके  द्वारा स्वीकृत पट्टे से अधिक भूमि पर कब्जा करके निर्माण किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मंदिर प्रांगण में समय-समय पर होने वाले धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों  के  आयोजन  में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी । वर्तमान में चल रहे अवैध निर्माण की शिकायत भी  तहसीलदार एवं नगर निगम एवं सांसद विवेक बंटी साहूू को की गई परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है । वार्डवासियों नेे बताया कि राज गौहर के द्वारा एस.ए.एफ. की भूमि पर भी कब्जा कर लिया है । उन्होनें इसकी शिकायत पूर्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को एवं सी.एम. हेल्प लाईन में, सांसद, जिला कलेक्टर, एस.डी.एम., तहसीलदार और आयुक्त नगर निगम को की गई बावजूद इनके द्वारा गुण्डागर्दी कर अवैध निर्माण किया जा रहा है । समस्त वार्डवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि उक्त व्यक्तियों  द्वारा  दबंगतापूर्वक  किये जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल हटवाया जाये।
Share News On