Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कल गुरुवार से खंडवा की पदयात्रा प्रारंभ करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू

कल गुरुवार से खंडवा की पदयात्रा प्रारंभ करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
25-Jun-25
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा से खंडवा तक की 411 किमी की 13 दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत करेंगें। सांसद श्री साहू सुबह 9ः30 बजे उनके निवास स्थान के सामने स्थित हनुमान मंदिर में खंडवा ले जाये जाने वाले निशान की विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। सांसद श्री साहू सुबह 10 बजे सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा से पदयात्रा की शुरू करेंगे। यह पदयात्रा ग्राम गुरैया, रोहनाकलां, रोहनाढाना होते हुए ग्राम बिंदरई पहुंचेगी, बिंदरई में दोपहर के भोजन के बाद पदयात्रा ग्राम भुताई, बाडीवाड़ा जोड़, भैरापुर, पौनार होते हुए सांवरी बाजार पहुंचेगी। सांवरी बाजार में रात्रि विश्राम रहेगा।
Share News On