अधिकारियों ने सुनी जनसुनवाई में आए 162 आवेदकों की समस्यायें
छिंदवाड़ा
04-Aug-26
छिन्दवाडा

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है। सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार ने आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 162 आवेदकों की समस्यायें सुनी। दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, पैतृक संपत्ति का बटवारा करने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।