Home News Helpline Classified Jobs About Contact

4 दलों ने 171 घरों में किया डेंगू के लार्वा का सर्वे

4 दलों ने 171 घरों में किया डेंगू के लार्वा का सर्वे
कृषि जगत
04-Aug-26
18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को किया नष्ट

छिन्दवाडा 

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये मंगलवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 28 श्री बादल भोई वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के 04 दलों द्वारा 171 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 18 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।  

सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करें, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।
Share News On