सोयाबीन ने छुआ 7,160 रुपये प्रति क्विंटल का उच्चतम भाव
कृषि जगत
04-Aug-26
छिंदवाड़ा

जिला कृषि उपज मंडी में मंगलवार 4 अगस्त को कुल 348 किसान अपनी उपज लेकर आए। मंडी में कुल 8 हजार 251 क्विंटल कृषि उपज पहुंची, जिसमें गेहूं की सर्वाधिक 5,991 क्विंटल आवक रही। मंडी के दैनिक भाव के अनुसार गेहूं का न्यूनतम भाव 2,500 रुपये, उच्चतम 2,875 रुपये तथा मॉडल भाव 2,611 रुपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं मक्का की 1,762 क्विंटल आवक दर्ज हुई, जिसका मॉडल भाव 2,367 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
तिलहन फसलों में सोयाबीन का उच्चतम भाव 7,160 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि मॉडल भाव 6,890 रुपये रहा। चना का मॉडल भाव 6,000 रुपये, उड़द 8,510 रुपये, तुअर 6,400 रुपये तथा मूंग 6,930 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। मंडी प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों से निर्धारित समय का पालन करने तथा अपनी उपज निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मंडी में लाने की अपील की है।