Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ओेबीसी महासभा ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर

ओेबीसी महासभा ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर
छिंदवाड़ा
13-Jun-26
छिंदवाड़ा

ओबीसी महासभा द्वारा 8 सूत्रीय मांगो को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम आज 13 जून को जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नीट परीक्षा घोटाले  की  निष्पक्ष जांच की जाए, ओ.बी.सी. का 13 प्रतिशत होल्ड हटाया जाए, ओ. बी. सी. की जातिगत जनगणना के लिये पृथक से कॉलम जोड़ा जाए, चॉद, चौरई, बिछुआ सहित संपूर्ण जिले में रेत के अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाएं एवं रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

इसके अलावा ज्ञापन में कहा गया कि जिले के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री पर रोक लगे, चौरई सहित जिले के समस्त किसानों को सेवा सहकारी समितियों से नगद में खाद देने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए, खाद बीज की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को रोका जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा, रंजीत रविकर, धुरू वर्मा, रविशंकर वर्मा, एड. अजय करोले, विकास पटेल सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन और पीड़ित परिवार उपस्थित रहे ।
Share News On