Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शिविर में वृद्धों को बांटे निःशुल्क उपकरण

शिविर में वृद्धों को बांटे निःशुल्क उपकरण
छिंदवाड़ा
13-Jun-26
छिंदवाड़ा

आसरा केंद्र द्वारा विशेष निशुल्क सहायक उपकरण जांच परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। आसरा केंद्र समन्वयक मुकेश कुमार मालवीय ने जानकारी में बताया कि जनपद पंचायत चौरई के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयुक के वृद्धजनों को सहायक कृत्रिम उपकरण जैसे कमर बेल्ट, घुटनों के बेल्ट, कान की मशीन, कमोड चेयर, कमोड व्हीलचेयर, व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी, सिलिकॉन कुशन सीट आदि उपलब्ध कराई गई। शिविर में कानपुर से आए डॉक्टरों की टीम द्वारा 9 से 12 जून तक अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जांच भी की गई।

श्री मालवीय ने बताया कि जांच शिविर में लगभग 371 लाभार्थियों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया जिनमें लगभग 30 लाख रुपए के उपकरण स्वीकृत किए गए। आगामी समय में आसरा केंद्र द्वारा इन उपकरणों को निशुल्क लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे। आसरा केंद्र लगातार जिले के वृद्धजनों के जीवन को सरल बनाने के लिए निशुल्क सहायक कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। इस तरह के शिविर आयोजित कराने हेतु समाज सेवी संस्था या व्यक्ति आसरा केंद्र से संपर्क कर सकते है।
Share News On