Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महात्मा फुले जयंती पर निः शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण 15 जून से

महात्मा फुले जयंती पर निः शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण 15 जून से
छिंदवाड़ा
13-Jun-26
छिंदवाड़ा

महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण समिति द्वारा शिक्षा क्रांति के जनक महात्मा फुले की 200 वीं जयंती पर कक्षा 9 वीं से स्नातक के होनहार विद्यार्थियों हेतु सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में 100 विद्यार्थियों को निः शुल्क एम.एस. आफिस, डी.टी.पी., ए.आई. आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्ट का प्रशिक्षण का शुभारंभ गुलाबरा में 15 जून से प्रारंभ किया जा रहा है। 

समिति के संयोजक राजेश दोड़के ने बताया कि महात्मा फुले की 200 वीं जयंती पर साल भर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं समाज के गरीब विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोर्स का आयोजन भी किया जायेगा। समाज के ऐसे विद्यार्थी जिन्होनें बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं एवं प्रतियोगी परीक्षा जे.ई.ई. एवं नीट मंे सफल हुये विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन फुले दंपत्ति के नाम पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
Share News On