Home News Helpline Classified Jobs About Contact

एनएसएस की छात्राओं का उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मान

एनएसएस की छात्राओं का उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मान
शिक्षा
06-Oct-26
रासेयो की स्वयं सेविकाएं हुई ए प्रमाण पत्र से सम्मानित

एनएसएस अधिकारी निहारिका शिवकर को मिला जिले में उत्कृष्ट सेवा सम्मान

छिंदवाड़ा अपडेट

पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई के द्वारा विद्यालय परिसर के सभाकक्ष में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन रासेयो स्वयं सेवकों के उत्साहवर्धन हेतु किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं प्रेरणा गीत प्रस्तुत किए गए। एनएसएस दल प्रभारी छात्र रानी डेहारिया द्वारा स्वागत भाषण के साथ गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात स्वयंसेवक छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति विषय पर नृत्य प्रस्तुत की गई जिसकी सभी ने सराहना की। 

सभी एनएसएस की स्वयं सेवको को कार्यक्रम में अतिथियों में डॉ बैशाली गुप्ता, विनोद तिवारी, प्रोफ.रविंद्र नाफडे, प्राचार्या श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया। सभी ने राष्ट्रीय सेवा योजना को विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के हस्ते राष्ट्रीय सेवा योजना के ए सर्टिफिकेट प्राप्त छात्राओं तथा वार्षिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य, चित्रकला, जन जागरूकता अभियान ,स्वच्छता अभियान सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा एमएलबी स्कूल की कार्यक्रम अधिकारी निहारिका शिवकर को जिले में उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान करने हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से प्राप्त सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी निहारिका शिवकर आभार व्यक्त किया ।

Share News On